विनेश ने भारतीय कुश्ती महासंघ से मांगी माफी

विश्व चैम्पियनशिप में खेलना मुश्किल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। निलम्बित पहलवान विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) से माफी मांगी, जिसने उन्हें टोक्यो ओलम्पिक के दौरान अनुशासनहीनता के आधार पर प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर रोक लगा दी थी। इस माफी के बाद भी इस बात की सम्भावना अधिक है कि भारतीय कुश्ती महासंघ उन्हें आगामी विश्व चैंम्पियनशिप में प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति नहीं देगा। विनेश टोक्यो ओलम्पिक में क्वार्टर फाइनल .......

20 ब्रांडों को अदालत में घसीट सकती हैं पीवी सिंधु

बिना अनुमति इस्तेमाल हुआ नाम व तस्वीर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक में बीते सप्ताह भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते देश को गौरवान्वित किया। उन्होंने महिलाओं की बैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। यह ओलम्पिक में दूसरी बार था जब सिंधु ने पदक जीता। इससे पहले साल 2016 रियो ओलम्पिक में उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया था।  ओलम्पिक में बैडमिंटन स्पर्धा में वह दो पदक जीतने वाली भारत की.......

नीरज चोपड़ा की ट्रेनिंग पर खर्च हुए सात करोड़ रुपये

खरीदे गए 177 भाले, ली गई जेवलिन थ्रो मशीन खेलपथ संवाद नई दिल्ली। प्रायः एक आम खेलप्रेमी यह कहता है कि खिलाड़ियों की तरफ सरकार का ध्यान नहीं होता। यह सही नहीं है। भारतीय खेल मंत्रालय और राज्य सरकारें पैसा खर्च करती हैं लेकिन उन खिलाड़ियों पर जिनसे उन्हें पदक की उम्मीद होती है। सैखोम मीराबाई चानू हों या नीरज चोपड़ा या अन्य भारतीय पदकवीर सरकार ने इन पर पैसा खर्च करने में कोई कोताही नहीं बरती। टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय भाला फेंक ए.......

विश्व मुक्केबाजी परिषद करेगी भारत समिति का गठन

पुरुष और महिला दोनों मुक्केबाजों के लिए लागू करेगी रैंकिंग प्रणाली खेलपथ संवाद नई दिल्ली। विश्व मुक्केबाजी परिषद (डब्ल्यूबीसी) ने भारतीय मुक्केबाजी परिषद (आईबीसी) के साथ मिलकर भारत समिति के गठन की घोषणा की। समिति का लक्ष्य क्षेत्र के उभरते हुए पेशेवर मुक्केबाजों को घरेलू चैम्पियनशिप में सफलता का रास्ता दिखाना और भारतीय मुक्केबाजों को अधिक वैश्विक संभावनाएं मुहैया कराना है। इसके लिए डब्ल्यूबीसी इंडिया के मंच का इस्तेमाल किया जाएगा। इस.......

अनुराग ठाकुर समेत केंद्रीय मंत्रियों ने चलाई साइकिल

आजादी का अमृत महोत्सव: स्वास्थ्य मंत्रालय का जागरूकता अभियान खेलपथ संवाद नई दिल्ली। शनिवार को आजादी का अमृत मोहत्सव मनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जागरूकता अभियान के तहत पेडल फॉर हेल्थ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मनसुख मांडविया और किरेन रिजिजू ने शिरकत की। इस मौके पर इन तीनों मंत्रियों ने नई दिल्ली में मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से लेकर अकबर रोड तक साइकिल चलाई। पेडल फॉर हेल्थ कार्यक्र.......

स्वर्ण के बाद नीरज 16 से पहुंचा दूसरे नम्बर पर

नयी दिल्ली। भारत के ओलम्पिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा टोक्यो खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद पुरुष भाला फेंक विश्व रैंकिंग में 14 पायदान की छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गये। चोपड़ा ओलम्पिक से पहले रैंकिंग में 16वें स्थान पर थे।  विश्व एथलेटिक्स द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में नीरज के अब 1315 के औसत प्रदर्शन स्कोर से जर्मनी के योहानेस वेटर (1396) के बाद दूसरे स्थान पर हैं। चोपड़ा ने चार अगस्त को क्वालीफिकेशन राउंड में शीर्ष पर रह.......

खेलों के महाकुंभ में भारतीय निशानेबाजों ने किया निराश

अब तीन हिस्सों में होगी समीक्षा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। यह लगातार दूसरी बार है, जब भारतीय निशानेबाज ओलम्पिक से बिना पदक के लौटे। 2016 रियो ओलम्पिक में भी भारतीय निशानेबाजों ने निराश किया था। बता दें कि टोक्यो ओलम्पिक में भारत की तरफ से 15 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था लेकिन कोई पोडियम तक नहीं पहुंचा। टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय निशानेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। 'खेलों के महाकुंभ' में भारतीय निशानेबाजों का ऐसा प्रदर्श.......

कोच और निशानेबाजों के चयन में निष्पक्षता जरूरीः जसपाल राणा

खेलपथ संवाद नई दिल्ली। जसपाल राणा का मानना है कि अगर कोच और खिलाड़ियों के चयन में निष्पक्षता नहीं होगी, जवाबदेही तय नहीं की जाएगी और अनुशासन नहीं होगा तो भारतीय निशानेबाजी जल्द ही ऐसे बिंदु पर पहुंच जाएगी जहां से वापस लौटना सम्भव नहीं होगा। द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच राणा ने साथ ही कहा कि राष्ट्रीय महासंघ (एनआरएआई) के अध्यक्ष रानिंदर सिंह के अलावा ‘कोई भी नहीं’ चाहता कि वह भारतीय निशानेबाजी कोचिंग ढांचे का हिस्सा बने.......

पेशेवर कोचिंग से ही भारतीय महिला खिलाड़ियों का जीत प्रतिशत बढ़ेगाः पीवी सिंधू

खेलपथ संवाद पुणे। स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने कहा कि अगर भारतीय महिला खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करना है तो पेशेवर कोचिंग उनके लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय महिला खिलाड़ियों को पेशेवर कोचिंग का मौका मिलता है तो उनके प्रतिनिधित्व और जीतने के प्रतिशत में इजाफा हो सकता है।  सिंधू ने टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता था। वह ओलम्पिक में दो व्यक्तिगत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला और कुल दूसरी खिलाड़ी हैं। .......

कुश्ती महासंघ ने विनेश फोगाट को किया निलम्बित

टोक्यो ओलम्पिक में अनुशासनहीनता की मामला खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने टोक्यो ओलम्पिक खेलों के दौरान अनुशासनहीनता के आरोप में स्टार पहलवान विनेश फोगाट को ‘अस्थायी रूप से निलम्बित' कर दिया है और साथ ही दुर्व्यवहार के लिए युवा सोनम मलिक को नोटिस जारी किया है। महासंघ ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार टोक्यो में क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुई विनेश को नोटिस .......